अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

सुकरौली ब्लॉक में सीडीओ का औचक दौरा, 80% फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने पर सराहना

कुशीनगर। बंदिता श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हाटा तहसील क्षेत्र के सुकरौली विकासखंड का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की हकीकत परखी। उनके अचानक पहुंचने से ब्लॉक कार्यालय में हलचल मच गई और कर्मचारियों में सक्रियता बढ़ गई।

कुशीनगर। बंदिता श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हाटा तहसील क्षेत्र के सुकरौली विकासखंड का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की हकीकत परखी। उनके अचानक पहुंचने से ब्लॉक कार्यालय में हलचल मच गई और कर्मचारियों में सक्रियता बढ़ गई।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने सबसे पहले कार्यालय परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति देखी। उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों की गहन जांच की तथा रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंच सके।
इसके बाद बैठक कक्ष में ग्राम सचिवों, ग्राम विकास अधिकारियों, लेखपालों और अन्य संबंधित कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। सीडीओ ने बताया कि तहसील क्षेत्र में यह अभियान तेजी से चल रहा है और अब तक लगभग 80 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने पंचायत सचिवों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और लेखपालों द्वारा पंचायत भवनों में बैठकर किसानों का पंजीकरण कराने के प्रयासों की सराहना की।
सीडीओ ने निर्देश दिया कि शेष पात्र किसानों का पंजीकरण शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के जर्जर आवास का मुद्दा भी सामने आया, जिस पर उन्होंने जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अंत में उन्होंने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन पर जोर देते हुए कहा कि सुकरौली विकासखंड में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!