ताज़ा ख़बरें

*दुर्गेश्वर शिव मंदिर मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व*

*दूध से हुआ शिवरूद्र अभिषेक, ओम नमः शिवाय की गूंज से शिवमय हुआ श्री दुर्गेश्वर शिवालय*

*दुर्गेश्वर शिव मंदिर मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व*

*दूध से हुआ शिवरूद्र अभिषेक, ओम नमः शिवाय की गूंज से शिवमय हुआ श्री दुर्गेश्वर शिवालय*

खंडवा।। किशोर नगर एलआईजी स्थित मां दुर्गाधाम मंदिर में स्थापित दुर्गेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पं. सुधाकर चौरे दादा के सानिध्य में मनाया गया। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर पंडित श्याम सरमंडल के वैदिक मंत्रोंच्चारण के मध्य दुर्गेश्वर शिव मंदिर में स्तापित शिवलिंग का पंचामृत स्नान एवं दूध से रुद्राभिषेक, हवन यज्ञ संपन्न हुआ।। इस दौरान ओम नमः शिवाय की गूंज से श्री दुर्गेश्वर मंदिर शिवमय हुआ। पूर्णाहुति पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। श्री मंगवानी ने बताया कि मंदिर स्थित भगवान महादेव स्वरुप विशाल पाषाण शिवलिंग का दोपहर में भांग धतूरे से भव्य आकर्षक श्रृंगार नेहा मंगवानी व्दारा किया गया। भगवान के इस रूप के दर्शनार्थ देर रात्रि तक नगर के श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। वही दोपहर से देर शाम तक फरीहाली खिचड़ी प्रसादी का भी वितरण हुआ। इस अवसर पर नेहा कटारे, नीलम मेहरा, निकिता, अंकिता चावडा, ज्योति मंगवानी, दीपक तांबट, नेहा मंगवानी, कंनक चितोडे, जया खांडेल, मीरा लाड़, पंजिता गाठे, प्रिति, वंदना राधेश्याम राठौर, माधुरी लाड़, कविता विश्वकर्मा, सुनिता राठोर, खुशबू राठोर, धानी चावड़ा, निर्मल मंगवानी, नींशू, शिवी लाड, डिम्पी मेहरा, डग्गु लाड़, ऐनी जोसफ, खुशी नीरज, सुमित, शिवांश राठौर, जुदाबाई ओसवाल, अथर्व महेंद्र चौहान आदि सहित दुर्गा धाम महिला मंडल की अनेक मातृशक्ति, बच्चे उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!