
*महाशिवरात्रि पर्व पर पूज्य सिंधी समाज के सहयोग से फरीयाली प्रसादी का वितरण के साथ प्रथम बार हुई कराओके पर भजनों की प्रस्तुतियां*
खण्डवा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को नगर के आम्रकुंज स्थित अतिप्राचीन पवित्र मंदिरों के दर्शनार्थ आने वाले असंख्य श्रद्धालुओं के लिए पूज्य सिंधी समाज की 70 वर्षों से चलीे आ रही परम्परानुसार फरीयाली प्रसादी वितरण के साथ ही प्रथम बार गायक एवं गायिकाओं द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियों के मध्य शिव आराधना हुई। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रसिद्ध आम्रकुंज स्थित गुप्तेश्वर महादेव मन्दिर के सामने प्रांगण में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को फरीयाली प्रसादी का वितरण प्रातः काल से देर शाम तक हुआ। वही प्रथम बार प्रात: 10 बजे से संध्या 6 बजे तक कराओके पर भजन गायक सत्येंद्र सोहनी, योगेश गदले, राजा शर्मा, सुनील सोमानी, पं गोपाल भारद्वाज, डा प्रशांत डोगरे, दीलिप गंगराडे, रामनाथ श्राप, आलोक खेडकर, अशोक पारवानी, कन्नू साई, अशोक हर्जपाल, विजया द्विवेदी, संजय मूदीराज, रजनी जैसवाल, नीलम नानकराम बजाज, नंदिनी शर्मा, रूपल वंशकार, निर्मल मंगवानी आदि द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गयी। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालु जन जमकर झूमे। समिति के भोलू माखीजा, लक्ष्मण बिनवानी, श्याम चंचलानी, आकाश लालवानी, नथानी जी, कमलेश हिरानी, निर्मल मंगवानी, सोनू संतवानी, संतोष खैरवानी, प्रकाश चंचलानी, हरीश लालवानी, डॉ. मुरली कोडवानी, नारायणदास चावला, नरेंद्र तनवानी, अनिल सबनानी, भरत आर्य, शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार, भूवन श्रीमाली, सुशीला कोडवानी, ज्योति मंगवानी आदि सहित समस्त पूज्य सिंधी समाज का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।










