ताज़ा ख़बरें

खंडवा में बटालियन की स्थापना को लेकर जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने मुख्यमंत्री को सोंपा ज्ञापन।

खास खबर

खंडवा में बटालियन की स्थापना को लेकर जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने मुख्यमंत्री को सोंपा ज्ञापन।

खंडवा। सुरक्षा की दृष्टि से पूर्व वर्षों में खंडवा के लिए बनी बटालियन की स्थापना को लेकर खंडवा जिले के जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री से रूबरू होकर खंडवा में बटालियन खोलने की मांग पत्रों के माध्यम से और रूबरू होकर भी कर रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि वि.स.बल की नवीन वाहिनी की स्थापना हेतु पुलिस बल, बटालियन रिजर्व फोर्स के प्रशिक्षण संस्थान की स्वीकृति को लेकर लगातार मंत्री विजय शाह प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे, खंडवा महापौर अमृता अमर यादव द्वारा भोपाल जाकर पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से बटालियन को लेकर चर्चा की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को पंधाना में विकास कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन करने पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव को खंडवा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, प्रवक्ता सुनील जैन द्वारा बटालियन को लेकर चर्चा करते हुए संगठन की ओर से पत्र सोंपा। श्री तोमर ने कहा कि खंडवा संवेदनशील जिला है अतः बटालियन की खंडवा को आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष तोमर द्वारा लिखे गए पत्र में लिखा गया कि खंडवा जिले में खंडवा मुख्यालय पर जिला पुलिस बल, बटालियन, रिजर्व पुलिस फोर्स के प्रशिक्षण संस्थान की स्वीकृति हेतु पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा प्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर पर भेजे गये है। इसी संदर्भ में पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्व निमाड़ खंडवा के पत्र क्र. पु.अ./3168 दिनांक 11.04.2025 द्वारा पस्ताव तैयार कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (वि.स.बल) पुलिस मुख्यालय भोपाल को प्रेषित किया गया है। इसके अनुसार शासकीय भूमि के चयन संबंधी विवरण दिया गया है। खण्डवा जिले से मात्र 5km की दूरी पर ग्राम सुरगांव निपानी में लगभग 100 एकड शासकीय भूमि चिन्हित कर मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के नाम हस्तांतरित की गई है। खंडवा जिले की संवेदनशीलता एवं सांप्रदायिक पृष्ठभूमि तथा खंडवा जिले में ज्योतिर्लिंग श्री ओंकारेश्वर में स्थित है। जहां पर हजारों दर्शनार्थी आते है। जिनकी सुरक्षा की भी आवश्यकता होती है। आगामी 2028 में ओंकारेश्वर में सिंहस्थ प्रस्तावित है। खंडवा रेलवे जंक्शन एक महत्वपूर्ण जंक्शन है जो अन्य राज्यों को जोडता है। जिला खंडवा के गुडी, पिपलोद क्षेत्र जो कि जिला बुरहानपुर के नेपानगर, धूलकोट से लगा हुआ है। वन लस्करों की घूसपेठ एवं अतिक्रमण को देखते हुएवन विभाग द्वारासमय-समय पर सशस्त्र बल की मांग की जाती है। खंडवा जिले में वि.स.बल की नवीन वाहिनी की स्थापना की जाने से खंडवा जिले से बुरहा नपुर, खरगोन तथा बड़वानी जिले को आपातकालीन स्थिति में कम समय में बल उपलब्ध कराया जा सकता है।- खण्डवा में शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं हवाई पट्टी तथा रेल्वे स्टेशन आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। अतः अनुरोध है कि खंडवा जिले में वि.स. बल की नवीन वाहिनी के प्रशिक्षण संस्थान की स्वीकृति प्रदान की जाने की कृपा करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!