अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 142 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 142 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत वाहन सहित लगभग 28 लाख रुपये बताई जा रही है।

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 142 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत वाहन सहित लगभग 28 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार तस्कर शराब को बोलेरो वाहन और गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में छिपाकर बिहार ले जाने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहनों को पकड़ा। तलाशी के दौरान 58 पेटी रॉयल स्टेज (696 बोतल, 750 एमएल) तथा 84 पेटी ऑफिसर्स चॉइस (4032 पाउच, 180 एमएल) बरामद हुई। इसके अलावा एक बोलेरो (बीआर 01 पीएफ 2681) और एक स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली (यूपी 52 एम 2939) को भी जब्त किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बहादुर यादव, मनोज राय, किशन कुमार यादव और दीपु यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अवैध शराब तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिहार सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध वाहनों की लगातार जांच की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!