जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 57 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
आबकारी एक्ट, सट्टा एवं जुआ एक्ट के प्रकरण मे 06 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे 38 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 08 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 07.02.2026 को कुल 01 गिरफ़्तारी वारंट, 08 जमानती वारंट एवं 19 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 07.02.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पिपलोद के आरोपी बलीराम पिता बुधराम जाति कोरकू उम्र 28 साल निवासी ग्राम बोरखेडा खुर्द के कब्जे से 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 1000 रूपये की जप्त की गई| आरोपी राजु पिता किशन भीलाला उम्र 55 साल निवासी ग्राम बोरखेडाखुर्द के कब्जे से 07 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 700 रूपये की जप्त की गई| थाना मूंदी के आरोपी रंजन पिता करणसिंह जाति कोरकु उम्र35 साल नि. पुरणी के कब्जे से हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब करीबन 08 ली. किमती करीबन 640 /-रुपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 07.02.2026 को कोतवाली के आरोपी सुल्तान पिता नवाब खां जाति मुसलमान उम्र 58 वर्ष निवासी बौध्द नगर सूरज कुण्ड खंडवा को लोगो से रुपये पैसे लेकर सट्टा अंक पर्ची लेख करते पकडा जिसके कब्जे से 05 सट्टा अंक लिखी पर्ची व एक लीड पेन तथा कार्बन टुकङा,नकदी 380/-रुपये जप्त किये गये। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 4क सट्टा एक्ट की कार्यवाही की गई है।
दिनांक 07.02.2026 को कोतवाली के आरोपीयों 1. बलीराम पिता नंदू वानखेडे उम्र 40 वर्ष निवासी सूरज कुण्ड खंडवा, 02. जितेन्द्र पिता बाबूलाल गाठीया उम्र 38 वर्ष निवासी रामनगर माता चौक खंडवा को रुपये पैसो से हार जीत के दांव लगाकर ताश पत्तो से जुआ खेलते पकडा जिनके कब्जे से नगदी कुल 580 रूपये 52 ताश पत्ते जप्त किये गये। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है।
दिनांक 07.02.2026 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 57 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 26700/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 07.02.2026 को 38 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 13 प्रकरणों मे 14 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 03 प्रकरणों में 03 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत 10 प्रकरणों में 21 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 07 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,540 2 minutes read









