
खंडवा। आज खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सिलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खंडवा में आयोजित शासन के निःशुल्क स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के उपरांत विधायक श्रीमती तनवे ने महाविद्यालय के पुस्तकालय का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की शिक्षा और सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री धर्मेंद्र बजाज, पूर्व पार्षद श्री संदेश गुप्ता, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एस.पी. सिंह, प्रोफेसर श्री कुलदीप सिंह फरे सहित महाविद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।










