
आज खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने श्री मोतीलाल नेहरू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडवा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण छात्र-छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ देखा।
कार्यक्रम के दौरान विधायक तनवे ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए आगामी परीक्षाओं के लिए प्रेरित किया तथा आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर खंडवा महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, जिला शिक्षा अधिकारी PS सोलंकी, रोगी कल्याण समिति सदस्य भावेश बिल्लौरे, संदेश गुप्ता, सुनील जैन,स्थानीय पार्षद श्रीमती लालवानी सहित समस्त स्कूल स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।










