हाईकोर्ट के आदेश पर सिंगरौली में चला बुलडोजर, सार्वजनिक रास्ते पर बना अवैध मकान ध्वस्त
हाईकोर्ट के आदेश पर सिंगरौली में चला बुलडोजर, सार्वजनिक रास्ते पर बना अवैध मकान ध्वस्त सिंगरौली। जिले में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरई तहसील के महुआ गांव में सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर बने अवैध मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई। नायब तहसीलदार अमित मिश्रा ने बताया कि जिस जमीन पर मकान बनाया गया था, वह सरकारी रिकॉर्ड में सार्वजनिक रास्ते के रूप में दर्ज है। अवैध निर्माण के चलते ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई से पहले अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे। साथ ही मुनादी कराकर स्वयं कब्जा हटाने के लिए पर्याप्त समय भी दिया गया, लेकिन तय अवधि के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो मजबूरन बुलडोजर चलाया गया। भारी पुलिस बल रहा तैनात कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न कराई। इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन का संदेश साफ अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और न्यायालय के निर्देशों के अनुसार लगातार अभियान चलाकर ऐसे निर्माण हटाए जाएंगे।
तुलसी पुण्यतिथि उत्सव द्वितीय दिवस… आवत ही हरसे नहीं नैनन नहीं सनेह, तुलसी तहां न जाइए कंचन बरसे मेह
15 hours ago
अनाथ और परित्यक्त बच्चों की सेवा के लिए दीपमाला विधाणी को मंत्री श्री शाह ने किया सम्मान सम्मानित।
15 hours ago
खंडवा के 125 वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कल होगा महामस्तकाभिषेक
15 hours ago
नवागत आरटीओ निशा चौहान से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, यातायात व्यवस्था सुधारने की रखी मांग
15 hours ago
*जिलाबदर बदमाश राहुल पिता सुपा रोकड़े निवासी गायत्री मंदिर के पास सुरजकुंड खण्डवा हुआ गिरफ्तार*
15 hours ago
खण्डवा पुलिस द्वारा लगातार आयोजित किये जा रहे जनसंवाद*
15 hours ago
खण्डवा पुलिस का वारंटियों के धरपकड़ का अभियान “ऑपरेशन खोज” लगातार जारी, तामिल हुए वर्ष 1996 के 30 वर्ष पुराने प्रकरण के स्थायी वारंटी सहित 03 स्थायी वारण्ट*
15 hours ago
लगातार जनसुनवाई से पुलिस के प्रति मजबूत होता जनता का विश्वास
15 hours ago
*श्री झूलेलाल मंदिर में भक्तमाल कथा में उमड़ रही धर्मप्रेमी श्रोताओं की भीड़*
1 day ago
राजा छत्रसाल देव भर का बलिदान दिवस संगत मंदिर में मनाया गया