ताज़ा ख़बरें

*महापौर द्वारा दिव्यांग हितग्राही को नियुक्ति आदेश प्रदान*

खास खबर

*महापौर द्वारा दिव्यांग हितग्राही को नियुक्ति आदेश प्रदान*
नगर पालिक निगम खंडवा में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में एक सकारात्मक और संवेदनशील पहल के अंतर्गत श्री शिशिर कुमार मिश्रा को नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री विक्की भावरे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आदेश के अनुसार श्री शिशिर कुमार मिश्रा, जो श्रवण एवं वाक् बाधित (दिव्यांग) श्रेणी से हैं, को नगर पालिक निगम खंडवा की वाहन शाखा में नियुक्ति हेतु आदेश जारी किया गया है। यह नियुक्ति शासन के निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप की गई है। आदेश में उल्लेखित शर्तों के अनुसार नियुक्ति परीक्षण अवधि के अधीन रहेगी तथा आवश्यक औपचारिकताओं की पूर्ति के पश्चात कार्यभार ग्रहण किया जाएगा।

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने इस अवसर पर श्री मिश्रा को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि नगर निगम समावेशी प्रशासन की भावना के साथ दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री मिश्रा पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!