Seoni newsछपाराताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेशसिवनी

छपारा – संजय कॉलोनी शनि मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण


छपारा – नगर की संजय कॉलोनी स्थित शनि मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया है।
कथा वाचन पं. श्री नारायण शास्त्री जी बंजारी वाले के श्रीमुख से किया जा रहा है,जिसमें श्रद्धालुओं को भक्ति,ज्ञान और सदाचार का संदेश मिल रहा है।

प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धापूर्वक पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया जा रहा है,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होता है, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कथा के दौरान संपूर्ण वातावरण “राधे-राधे” और “हरे कृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा,जिससे छपारा नगर पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

कथा वाचक पं.श्री नारायण शास्त्री जी ने अपने प्रवचनों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, प्रेम और मानव जीवन के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, कर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं समस्त नगरवासियों का विशेष सहयोग सराहनीय है।

श्रद्धालुओं ने आयोजन समिति की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!