ताज़ा ख़बरें

*अपने पूर्व अधिवक्ता साथी को मेडिकल उपचार व्यय प्रदान करवाने हेतु विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं ने की पहल।*

खास खबर

*अपने पूर्व अधिवक्ता साथी को मेडिकल उपचार व्यय प्रदान करवाने हेतु विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं ने की पहल।*
खण्डवा//जिला अधिवक्ता संघ खंडवा के पूर्व सदस्य श्री गोविंद सैनी जो की वर्तमान में जिला न्यायालय खंडवा में न्यायिक कर्मचारियों के रूप में पदस्थ है को परसों 3 फरवरी को अचानक ब्रेन हेमरेज हो जाने से उनका इंदौर बॉम्बे हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया जाकर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है , अभी और उनके मस्तिष्क की अन्य सर्जरी उपचार भी होना बाकी है ऐसे में पारिवारिक आर्थिक स्थिति अनुकूल न होने के चलते विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्तागण देवेंद्र सिंह यादव मोहन गंगराड़े विजय चौधरी रजनीश सोनी ह्रदयेश बाजपेई सुनील आर्य द्वारका दास असवानी, नवीन हनवे, विन्रम गंगराड़े पुष्पा गौर साथियों ने अपने पूर्व साथी की मेडिकल आर्थिक मदद हेतु आज जिला कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ताजी से मुलाकात कर रेडक्रॉस सोसाइटी व शासन की अन्य योजनाओं से उपचार हुए राशि उपलब्ध कराने की मांग करने पर जिला कलेक्टर ने सहानुभूति पूर्वक तुरंत आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने हेतु अधिनायक कर्मचारियों को निर्देशित किया।
दूसरी तरफ सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल एवं विधायक कंचन मुकेश तनवे को इस सम्बंध में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अधिवक्ता

देवेंद्र सिंह यादव द्वारा अवगत कराए जाने पर दोनों ने तत्काल श्री गोविंद सैनी को मेडिकल सहायता राशि उपलब्ध कराने हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र प्रेषित किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!