ताज़ा ख़बरें

विश्व मंगल सभा के तत्वावधान में उज्जैन में मालवा प्रांत का महा अधिवेशन संपन्न हुआ

खास खबर

विश्व मंगल सभा के तत्वावधान में उज्जैन में मालवा प्रांत का महा अधिवेशन संपन्न हुआ खण्डवा//दिनांक 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित इस मंत्र संस्कार समागम में लगभग 1500 महिलाओं ने सहभागिता की इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मातृशक्ति को सप्त मातृका सम्मान समारोह के रूप में माता का सम्मान करना समग्र भारतीय संस्कृति का प्रदर्शनी के रूप में और विद्वान प्रभावी भक्तों के द्वारा मार्गदर्शन भी दिया गया और साथ ही महाकाल परिसर में बैठकर भगवान शिव जी के पांच स्तोत्र का सामूहिक रूप से पठान में किया गया इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ वृषाली जोशी राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुश्री पूजा पाठक मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सूरज डामोर और मालवा प्रांत की संयोजिका श्रीमती सुनीता पाटिल इस कार्यक्रम में उपस्थित थी इसके अलावा कई अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा उद्बोधन प्रदान किया गया । इस कार्यक्रम में निमाड़ में प्रसिद्ध गणगौर नृत्य की प्रस्तुति श्रीमती मीरा विकास और उनके सभी साथियों ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी । इस अवसर पर स्मारिका का प्रकाशन भी हुआ मातृ प्रेरणा के स्वर जिसमें मुख्य संपादक के रूप में डॉक्टर भारती पाराशर ने अपनी सहभागिता दी इस कार्यक्रम में खंडवा की लगभग 40 महिला शक्तियों ने अपनी सहभागिता की कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक श्रीमती ममता बोरसे अध्यक्ष डॉ ।भारती पाराशर सचिव श्रीमती स्वप्निल जैन सदाचार सभा प्रमुख श्रीमती सुधा सोहनी सहभागिता की। दो दिवसीय इस महा आयोजन में सभी महिलाओं ने शोभायात्रा के रूप में झालरिया मठ से महाकाल मंदिर तक शोभायात्रा निकाली एवं महाकाल परिसर में बैठकर भगवान शिव की आराधना करते हुए शिव पांच स्तोत्र का पठन किया। उज्जैन की एवं मालवा प्रांत की समस्त मातृशक्ति के इस अद्भुत कार्यक्रम में सम्मानित समस्त सहभागिता प्रशंसनीय है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!