Seoni newsसिवनी

सिवनी जिले के कई मंदिरों में लगातार हो रही चोरी का हुआ पर्दाफाश कोतवाली पुलिस ने पकड़े 2 विधि विवादित किशोर, 6.30 लाख का माल बरामद


सिवनी में पिछले कुछ दिनों से मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। लेकिन अब कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए इस मामले का बड़ा खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो विधि विवादित किशोरों को अभिरक्षा में लेकर करीब 6 लाख 30 हजार रुपये का चोरी का माल बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने 14 जनवरी की रात छपारा क्षेत्र के एक सूने मकान से दो कैमरे भी चोरी किए थे, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी सहित पूरी टीम – सर्जन जसवंत ठाकुर, आरक्षक मनोज पाल, लक्ष्मी बागड़े, सिद्धार्थ दुबे, सतीश इवांती, राजेंद्र राजपूत, रविशंकर सोनी और चालक इरफान – की मेहनत से यह सफलता मिली।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!