छपारासिवनी

छपारा नगर में आज उमड़ेगा आस्था का सैलाब

छपारा क्षेत्र में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और सनातन मूल्यों के संरक्षण के संकल्प के साथ ‘सकल हिंदू समाज’ छपारा के तत्वावधान में आज 2 फरवरी सोमवार को एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। नगर की कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर धर्मप्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

दोपहर 12 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी।
यह यात्रा नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों-श्री राम मंदिर पुराने बाजार से तथा हनुमान मंदिर संजय कॉलोनी से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल तक पहुँचेगी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं,युवा और श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ब्रजकांत प्रांत प्रचारक, महाकौशल प्रांत उपस्थित रहेंगे। उनके साथ ही उज्जैन से पधार रहीं सुश्री शालिनी वर्मा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने विचारों से समाज को प्रेरित करेंगी।
आयोजन को प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज का विशेष सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा।

उपस्थिति की अपील
हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, छपारा ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से सपरिवार इस सम्मेलन में सम्मिलित होने की अपील की है। समिति का कहना है कि हमारा धर्म हमारी पहचान के संदेश के साथ आयोजित यह प्रयास तभी सफल होगा जब समाज के सभी वर्ग एक सूत्र में बंधकर इसमें सहभागिता करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!