जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 81 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
आबकारी एवं जुआ एक्ट के प्रकरण मे 16 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे 31 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 29 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 28.01.2026 को कुल 03 स्थाई वारंट, 11 गिरफ़्तारी वारंट, 36 जमानती वारंट एवं 65 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 21.01.2026 से 31.01.2026 तक आयोजित सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” थीम पर “राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह जनवरी 2026 में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 28.01.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 81 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 31300/-रुपये वसूल किए गए है| उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
दिनांक 28.01.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पिपलोद के आरोपी हीरालाल पिता ध्याना बारे जाति भील उम्र 45 साल निवासी ग्राम गरणगांव के कब्जे से 15 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 1500/- रुपये की जप्त की गई। थाना मूंदी के आरोपी जयराम पिता खुमानसिंह जाति भीलाला उम्र 32 साल निवासी चिचलीखुर्द के कब्जे से 8 लीटर कच्ची मंहुआ शराब किमती 640/- रुपये की जप्त की गई| थाना मांधाता के आरोपी विकास पिता बिहारीलाल जायसवाल उम्र 22 साल निवासी करौली के कब्जे से 70 क्वार्टर देशी प्लेन शराब प्रत्येंक 180 एमएल भरी होकर कुल कीमती 5600/-रुपये की जप्त की गई| थाना धनगांव के आरोपी नानुराम पिता मांगीलाल धोपे उम्र 39 साल निवासी हरवंशपुरा के कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 1200/-रूपये की जप्ती की गई। आरोपी नानुराम पिता मांगीलाल धोपे उम्र 39 साल निवासी हरवंशपुरा के कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 1200/- रू की जप्ती की गई। आरोपी लखन पिता हीरालाल जाति हरिजनेउम्र 70 साल निवासी रेवाडा के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 1200/-रू की जप्त की गई। थाना किल्लौद के आरोपी मुकेश पिता सरवन जाति राजपुत निवासी ग्राम किल्लौद के कब्जे से 10 ली हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 1500/- रूप्ये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 28.01.2026 को थाना पदमनगर के आरोपीगण श्रवण पिता कुवरसिंग एवं अन्य 04 निवासी संजय नगर को हार जीत का दाव लगाते हूए पकडा तथा उनके कब्जे से 52 ताश पत्ते व नगदी 940/-रुपये जप्त किये गये। आरोपीगण पवन पिता हरकचंद एवं अन्य 04 को हार जीत का दाव लगाते हूए पकडा तथा उनके कब्जे से 52 ताश पत्ते व नगदी 875/-रुपये जप्त किये गये। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 28.01.2026 को 31 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 13 प्रकरणों मे 17 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 06 प्रकरणों में 06 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 08 प्रकरणों में 08 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 05 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,504 2 minutes read








