ताज़ा ख़बरें

पीडित के क्रेडिट कार्ड से कटी शतप्रतिशत धनराशि ₹ 37999/- साइबर सैल थाना शाहबाद द्वारा पीड़ित के को वापस करायी गयी ।

आवेदक मनोज कुमार निवासी ग्राम ढकिया थाना शाहबाद जनपद रामपुर ने दिनांक 08.01.2026 को साइबर पॉर्टल पर क्रेडिट कार्ड से धनराशि 37999/- रुपये कट जाने के संबंध में शिकायत दर्ज करायी थी ।
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक साइबर क्राईम उत्तर प्रदेश द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर (नोडल अधिकारी साईबर अपराध) के कुशल पर्यवेक्षण में उक्त प्रकरण में साइबर सैल थाना शाहबाद द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए पीडित के क्रेडिट कार्ड से कटी शतप्रतिशत धनराशि 37,999/- रुपये पीडित के को वापस करायी गयी ।
आवेदक को यह भी बताया गया कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें । साइबर फ्राड/धोखाधड़ी होने पर तत्काल cyber portal पर शिकायत करें या 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करायें ।
उक्त बरामदगी एवं सराहनीय कार्य के लिए आवेदक एवं उसके परिजनों द्वारा आभार प्रकट किया गया । निश्चित ही साइबर सैल की इस कार्यवाही से जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास सदृढ हुआ है ।
*वापस करायी गयी धनराशि-*
शतप्रतिशत धनराशि 37,999/-
*साइबर सेल टीम थाना शाहबाद जनपद रामपुर ।*
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार
प्रभारी साइबर सैल जयप्रकाश सिंह
उ0नि0 अतिशय जैन
क0ऑ0 शैलेन्द्र कुमार

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!