ताज़ा ख़बरें

नाम के अनुरूप व्यक्ति में होता हैं गुणों का संचार, बच्चों के नाम शास्त्रीय रखें, उपमन्यु जी

खास खबर

नाम के अनुरूप व्यक्ति में होता हैं गुणों का संचार, बच्चों के नाम शास्त्रीय रखें, उपमन्यु जी

खंडवा। रविवार को शहर के रामनगर में चल रही शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन वृंदावन से पधारे पं. श्री बनवारी भाई उपमन्यु जी महाराज ने धर्म-कर्म के बहुत मार्मिक प्रसंगों को बताते हुए कहा कि हम लोग आजकल नाम रखना भी नहीं जानते, नाम के अनुरूप व्यक्ति में गुणों का संचार होता है। हम लोग अनर्थक जिनका अर्थ भी पता नहीं ऐसे नामों को रखते हैं। महाराजजी ने कहा कि बच्चों के नाम शास्त्रीय रखें। आजकल निराश, हिन्दू विष्ठा, लिष्मा ऐसे अशास्त्रीय नाम भी बच्चों के रखे जा रहे हैं, जो सही नहीं है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि शिव पुराण कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं।कथा के बाद सभी शिव भक्तों ने दिव्य पार्थेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन आरती करके शिव कृपा प्राप्त की। कथा के साथ पार्थिव पूजन निर्माण का कार्य भी बहुत पुण्यकर है, ऐसा महाराजजी ने बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में रामनगर व आसपास के क्षेत्रवासी मौजूद थे। इस दौरान मनमोहक भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य कर खूब आनंद लिया। आयोजन समिति ने धर्मप्रेमी जनता से कथा में शामिल होकर पुण्यलाभ लेने का आह्वान किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!