
कटे फटे होंठ वाले बच्चों को निःशुल्क सर्जरी के लिए भोपाल भेजा
—
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय खण्डवा में लाहोटी अस्पताल भोपाल से आई चिकित्सकों की टीम ने कटे फटे होंठ वाले 24 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि 8 बच्चों को निःशुल्क सर्जरी के लिए चयनित कर भोपाल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शेष 16 बच्चों को सर्जरी के लिए आगामी दिनो में भेजा जायेगा। इस दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के कोर्डिनेटर श्री महेश पंवार एवं अन्य चिकित्सक भी मौजूद थे।


