ताज़ा ख़बरें

विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

खास खबर

विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

खण्डवा//प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन में शुक्रवार को मैक्रो विजन स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मैक्रो विजन स्कूल के डायरेक्टर श्री सचिन बुटोला, प्राचार्य श्रीमती पायल पटेल बुटोला पैरालीगल वालंटियर्स श्री सत्यप्रकाश मिश्रा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री पियूष भावे ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बच्चों के प्रति लैंगिक शोषण के मामलों में काफी वृद्धि हुई है, लैंगिक शोषण बच्चों के प्रति गंभीर अपराध है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि शिक्षा वह नीव है जिससे अच्छे भविष्य का निर्माण किया जाता है। शिक्षित व्यक्ति स्वंय के साथ-साथ अपने परिवार समाज व देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। श्री भावे ने छात्र छात्राओं को सायबर अपराध से बचाव के बारे में भी बताया ।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!