
*सद्भावना मंच ने शहीद चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य तिलक की जयंती मनाई*
खंडवा।आजादी के दो मतवालों की जयंती पर सद्भावना मंच ने एक विशेष आयोजन किया और उनके संस्मरण साझा किए।
मंच सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि सद्भावना मंच के माली कुआँ स्थित कार्यालय में संपन्न कार्यक्रम में संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि आज दो महान विभूतियों का जन्मदिवस है।देश को आजादी दिलाने में इन्होंने बहादुरी,पराक्रम,सूझबूझ और दूरदृष्टि का उपयोग किया।उनकी विचारधारा लाजवाब थी।दोनों के गुणों में समानता थी और संयोग से दोनों की जयंती भी एक ही दिन पर आती है।उनके दिखाए मार्ग पर देश आज तक सतत आगे बढ़ रहा है।सद्भावना मंच के प्रमोद जैन,सुरेंद्र गीते,गणेश भावसार,कमल नागपाल,राजेश पोरपंथ,मुरली कोडवानी, निर्मल मंगवानी,श्वेता, योगेश गुजराती, योगेश गड़ले,गणेश भावसार, सुभाष मीणा आदि उपस्थित रहे।












