ताज़ा ख़बरें

सी.एम.एच.ओ. डॉ जुगतावत ने ग्राम रोशनी के अस्पताल का निरीक्षण किया

खास खबर

सी.एम.एच.ओ. डॉ जुगतावत ने ग्राम रोशनी के अस्पताल का निरीक्षण किया

खण्डवा//मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने गुरुवार को खालवा ब्लॉक के अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाएंँ देखी। उन्होंने ग्राम रोशनी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्राम लंगोटी और जामली गुर्जर के उपस्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर स्टाफ की बैठक ली।
डॉक्टर जुगतावत ने अस्पताल के डॉक्टर एवं स्टाफ को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराएं और मरीजों से अच्छा व्यवहार करें। डॉ. जुगतावत ने रोशनी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष मोेरे को नियमित रुप से क्षेत्र का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!