ताज़ा ख़बरें

*श्रीमद् देवी भागवत कथा में मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव*

खास खबर

*श्रीमद् देवी भागवत कथा में मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव*
खण्डवा//वत्सला बिहार में शारदा माता मंदिर पर गुप्त नवरात्रों उत्सव अंतर्गत गुरुवार देवी भागवत कथा में कृष्ण जन्म उत्सव का प्रसंग सुनाया गया सभी भक्तजन और श्रोता श्री कृष्ण भजनों पर झूम उठें और धूमधाम से श्री कृष्ण जन्म उत्सव में शामिल हुए कथा के प्रसंग में भगवती शक्ति जो समस्त संसार में एक उर्जा के रूप में व्याप्त है कथा प्रसंग बताते हुए पंडित राकेश तिवारी जी द्वारा बताया गया कि सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाए हर व्यक्ति में होती है हमें स्वयं को हमेशा सकारात्मक ऊर्जा क्षेत्र में रखना चाहिए नकारात्मकता से चिंता और तनाव अनिश्चितता उत्पन्न होती हे जबकि सकारात्मक ऊर्जा साहस प्रेम और सद्भावना के क्षैत्र को बढ़ाती है जिससे हमारा औरा विकसित होता है जो हमारे मन मस्तिक और शरीर को सुरक्षित और शक्ति प्रदान करता है देवी भागवत के अनेक प्रसंगों में भगवती जड़ चेतन के साथ मानव शरीर में हर इंद्रियों में इंद्रिय शक्ति के रूप में निवास करती है, कथा में कल वसंत पंचमी उत्सव ओर मां भगवती शारदा देवी का जन्म उत्सव का प्रसंग और सरस्वती देवी की महिमा के साथ-साथ विद्या आरम्भ संस्कार भी कराया जाएगा, जो निःशुल्क होगा विद्यारम्भ संस्कार के लिए 2 वर्ष से 15 वर्ष तक के बालक बालिकाओं को यह संस्कार निशुल्क कराया जाएगा, यह जानकारी गायत्री परिजन श्री देवा भावसार ने दी उन्होंने कहा कि श्रेत्र की महिला मंडल बड़ी संख्या में श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण कर रही हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!