ताज़ा ख़बरें

अयोध्या में रामलला एवं स्नेह बालाजी नगर में शीतला माता मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड एवं भंडारे का भव्य आयोजन।

खास खबर

अयोध्या में रामलला एवं स्नेह बालाजी नगर में शीतला माता मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड एवं भंडारे का भव्य आयोजन।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड एवं मंदिर के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की।

खंडवा शहर की सबसे खूबसूरत कॉलोनी स्नेह बालाजी नगर में श्रीराम लला एवं शीतला माता की प्राण-प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि वर्षों बाद 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का विशाल मंदिर एवं स्नेह बालाजी नगर में शीतला माता मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और भक्ति भाव से कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर बालाजी ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी कॉलोनाइज़र श्री रितेश गोयल ने बताया कि वर्षों के त्याग, तपस्या, बलिदान और संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम लला के भव्य मंदिर का निर्माण संभव हो पाया। उसी ऐतिहासिक तिथि 22 जनवरी को ध्यान में रखते हुए स्नेह बालाजी नगर में शीतला माता मंदिर का निर्माण कर विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी, जिसके आज दो वर्ष पूर्ण हो गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि देव संयोग से शीतला माता एवं श्रीराम लला की मूर्तियां एक ही प्रकार के पत्थर से निर्मित हैं, जिनमें सामान्य एवं सौम्य मुस्कान भक्तों को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करती है।बालाजी ग्रुप के मुकेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन भक्ति म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा किया गया, जिसमें मधुर भजनों और चौपाइयों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्नेह बालाजी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की व्यवस्थाएं अनुशासित एवं सराहनीय रहीं, जिससे यह कार्यक्रम एक यादगार धार्मिक आयोजन के रूप में संपन्न हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!