
*थाना मान्धाता पुलिस द्वारा “ऑपरेशन खोज” अभियान के तहत एक 13 साल पुराना सहित चार इनामी स्थाई वारंट तमिल कर आरोपी को सम्बन्धित न्यायालय मे किया पेश।*
जिला-खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर प्रकरण, महिला सम्बन्धी प्रकरण, संपत्ति सम्बन्धी, समंस/वारंट तमिल एवं अवैध गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इसी क्रम मे थाना मांधाता पुलिस द्वारा वर्ष 2013 के मारपीट के प्रकरण के आरोपी *मांगू उर्फ राज पिता भारत भील उम्र 32 निवासी गलगांव थाना सनावद जिला खरगोन* का लगातार गिरफ़्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था उक्त आरोपी कि गिरफ़्तारी सुनिश्चित करने पुलिस अधीक्षक महोदय खंडवा द्वारा 1000 राशि का ईनाम उद्घोषित किया था
इसी तरह वर्ष 2015 के मारपीट के प्रकरण में आरोपी *01. मुकेश निवासी कोठी, 02. दिनेश भील निवासी इनपुन, 03. पूजाबाई निवासी कोठी* लगातार गिरफ़्तारी से बचने लुक छिप रहे थे उक्त आरोपी कि गिरफ़्तारी सुनिश्चित करने पुलिस अधीक्षक महोदय खंडवा द्वारा प्रत्येक वारंटी पर 3000 – 3000 राशि का ईनाम उद्घोषित किया गया था
उक्त चारो आरोपी (स्थाई वारंटी) को गिरफ्तार कर सम्बंधित न्यायालय मे पेश किया गया।














