
*छैगांव माखन पुलिस द्वारा अवैध हथियार की तस्करी करने वाले दो आरोपी को 32 बोर की 04 पिस्टल एंव 03 मेग्जीन सहित किया गिरफ्तार।*
जिला-खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर प्रकरण, महिला सम्बन्धी प्रकरण, संपत्ति सम्बन्धी, समंस/वारंट तमिल एवं अवैध गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इस क्रम मे थाना छैगांव माखन पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान दो अवैध हथियार तस्कर बदमाश *सलवन सिंह पिता मुन्नासिंह भाटिया उम्र 19 साल निवासी ग्राम सिगनूर थाना गोंगावा जिला खरगोन एंव करण पिता शिवचरण घोसले उम्र 19 साल निवासी ग्राम सिंगनूर थाना गोंगावा जिला खरगोन के कब्जे से 04 पिस्टल एवं 03 मैगज़ीन जप्त कि गई।
घटना का विवरण:- थाना छैगांवमाखन पुलिस द्वारा ग्राम चमाटी फाटे के आगे नाले पास ग्राम बडियाग्यासुर के पास वाहन चैकिंग के दौरान ग्राम बडियाग्यासुर तरफ से एक मोटर साइकल पर दो ल़डके आते दिखे,जिन्हे रुकने का इसारा करने पर दोनो मोटर साइकल से उतर कर भागने लगे,जिन्हे हमराही बल की मदद से घेरा बंदी कर पकड कर उनके नाम पता पूछते तलाशी लेने पर दोनों के पास से कब्जे से कुल 04 पिस्टल एवं 03 मैगज़ीन एवं मोटर साइकिल कुल किमती 86000₹ का मशरुका जप्त किया गया।
दोनों आरोपी का कृत्य धारा 25 (1-B) a आयुध अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध पाया गया अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जिला खण्डवा के समक्ष पेश किया गया है।













