
*किशोर कराओके क्लब ने मनाया गीतों के माध्यम से गायक मुकेश का जन्मदिन*
खण्डवा। रमा कॉलोनी स्थित आनंद निवास में श्रीमती नीलम नानक बजाज के किशोर कराओके क्लब स्टूडियो में अमर गायक स्वर्गीय मुकेश के जन्मदिन पर शहर के गायकों ने उनके सुरमयी गीत गाकर उन्हें याद किया। यह जानकारी देते हुए निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर कार्यक्रम संचालन करते हुए प्रफुल्ल मंडलोई ने मुकेश जी के बारे में कहा कि 22 जुलाई 1923 को दिल्ली में जन्मे मुकेश चंद्र माथुर की गायन प्रतिभा को सबसे पहले फिल्म अभिनेता मोतीलाल ने पहचाना और उन्हें फिल्म निर्दोष में पहला गीत गाने का अवसर दिया। इसके बाद मुकेश ने अपने 35 वर्ष के करियर में लगभग 1000 गीत गाए। वर्ष 1959 में पहला बेस्ट मेल सिंगर फिल्मफेयर अवॉर्ड मुकेश जी ने प्राप्त किया। 4 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड सहित फिल्म रजनीगंधा के गीत कई बार यूं भी देखा है के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए। इस अवसर पर संजय गदले, पीसी इंग्ले,अजय मंडलोई, शैला शुक्ला, सीमा जोशी, विष्णु मगरे, मनीष नरवाते, पवन आरतानी, नितीन सिंग, कविता विश्वकर्मा, अनिल खत्री नीलम बजाज, नानक बजाज, अशोक पारवानी, प्रफुल्ल मंडलोई, कामिनी मंडलोई, निर्मल मंगवानी और अशोक खत्री ने मुकेश जी के सुनहरे दौर के गीतों फूल तुम्हें भेजा है खत में, कई बार यूं भी देखा है, एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल, जीना यहां मरना यहां इसके सिवा जाना कहां, डम डम डिगा डिगा, सब कुछ सीखा हमने सीखा ना सीखी होशियारी, आवारा हूं आदि की कराओके पर प्रस्तुतियां दी।











