
सखी सहेली महिला मंडल द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया संक्रांति पर्व।
कार्यक्रम में विधायक, महापौर भी हुई शामिल।
खंडवा। मकर संक्रांति के उपलक्ष मे सखी सहेली महिला मंडल ग्रुप द्वारा मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया जिसमें महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर तिल्ली के लड्डू खिलाकर सुहाग सामग्री का आदान-प्रदान किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मकर संक्रांति के इस कार्यक्रम में धर्म से जुड़ी कई प्रतियोगिताएं प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, चेयर रेस इस तरह के कई गेम भी खेले गए। आयोजित कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन तनवे नगर निगम महापौर अमृता यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में सखी सहेली ग्रुप की सभी महिलाएं जिसमें सारिका बघेल, मोनू चौहान, सुनीता वर्मा,सुमित्रा मिश्रा, संजना रावत, लता सावनेर, बरखा कनाडे, शोभा शर्मा, सरिता कैथवास, कृष्णा जायसवाल, गीता बोरासिया, सुनीता चौकड़े, संतोष कोठारे, जागृति गंगवाने, अंजलि सेजकर, कविता राजपूत, रंजना, सुनीता, सुरेखा पाटिल आयुषी, अनीता कैथवास, संगीता बोरासी, रोहिणी पाटिल, शिवानी मालवीय, नेहा मालवीय,प्राची सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल हुई। कार्यक्रम का आयोजन सारिका बघेल के संयोजन में किया गया। संचालन कविता राजपूत और सानू मिश्रा द्वारा किया गया।







