ताज़ा ख़बरें

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं को लेकर दिए गए दूषित बयान को लेकर भाजपा में आक्रोश।

खास खबर

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं को लेकर दिए गए दूषित बयान को लेकर भाजपा में आक्रोश।

खंडवा में महिला मोर्चा द्वारा बरैया का किया गया पुतला दहन।

खंडवा । कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं को लेकर दिए दूषित बयान पर केवल राम पेट्रोल पंप चौराहे पर आयोजित पुतला दहन के कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तंनवे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष इंदु दुबे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कडी आलोचना की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूरे प्रदेश के साथ ही खंडवा में भी भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी एवं कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर बरैया से सार्वजनिक माफी एवं कांग्रेस से निष्कासन की मांग कर केवल राम पेट्रोल पंप चौराहे पर विधायक फूल सिंह बरैया के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने समाज में जहर घोलने वाला बयान दिया है। विधायक बरैया का यह बयान कांग्रेस पार्टी की महिला और दलित विरोधी सोच को उजागर करता है। बरैया ने अपने बयान से सामाजिक विद्वेष फैलाने का काम किया है, जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। राहुल गांधी ने इंदौर में विधायक फूल सिंह बरैया के साथ मंच साझा किया। राहुल गांधी का यह कदम क्या बरैया के बयानों को मौन सहमति व स्वीकारोक्ति मानी जाए? राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी विधायक बरैया पर कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर निकालें। बरैया के खिलाफ राहुल गांधी कोई कार्रवाई नहीं करते तो यह माना जाएगा कि अन्य समाजों को लेकर उनके मन में कोई सम्मान नहीं है।

*प्रदेश भर के साथ खंडवा में भी हुआ प्रदर्शन, जलाया पुतला*

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए शर्मनाक बयान पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन कर पुतला जलाया। जिला मुख्यालय खंडवा में भी भाजपा एवं महिला मोर्चा द्वारा केवल राम पेट्रोल पंप चौराहे पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान पर उनके पुतले का दहन किया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पुतला दहन का कार्यक्रम अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ जिसमें जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज महापौर अमृता अमर यादव विधायक कंचन मुकेश तंवे पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा सेवादास पटेल राजेश तिवारी तपन डोंगरे प्रदीप यादव रोहित मिश्रा हरीश सेन, स्नेहा पाराशर,गणेश गुरबाणी, अमर यादव, प्रवक्ता सुनील जैन, आशीष चटकेले, अनूप पटेल प्रियांशु चौरे, भारत पटेल, संजय राणा, अकरम खान,महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु दुबे,महामंत्री श्रुति जैन, ममता बोरसे, शारदा तांदले, अन्नपूर्णा तवर हर्षा ठाकुर, प्रमिला शर्मा,
पिंकी राठौर, मीना गिरी, प्राची टुटेजा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!