ताज़ा ख़बरें

जिला कांग्रेस कमेटी ने पुनासा में किया धरना प्रदर्शन

खास खबर

जिला कांग्रेस कमेटी ने पुनासा में किया धरना प्रदर्शन

भागीरथपुरा दूषित पानी एवं मनरेगा के नाम बदलने को लेकर पुनासा में किया उपवास

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाली इस योजना से छेड़छाड़ बंद नहीं हुई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी “उत्तमपाल सिंह”

प्रशासन की अनदेखी मासूमों की जान ले रही है और सरकार मौन है “राजनारायण सिंह”

खंडवा/
जहा एक और शनिवार को कांग्रेस के नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांघी ने इंदौर में पहुँचकर भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से उपचाररत मरीजो से निजी अस्पताल में पहुचकर मुलाकात की वही दूषित पानी से मरने वालों के परिवारों से मुलाकात कर एक एक लाख का चेक प्रदान किया,और दुख जताते हुए कहा कि जो सरकार प्रदेश की जनता को स्वच्छ पानी नही पिला सकती है उनको सरकार में रहने का कोई मौलिक अधिकार नही है।
वही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे बदलाव और इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों ,पुनासा में हुई डकैती के दोषी अभी तक नही पकड़े जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया हैं,17 जनवरी शनिवार को बाजार चौक हनुमान मंदिर के पास पुनासा जिला खंडवा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के नेतृत्व में पुनासा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास रखकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

“मनरेगा का नाम बदलने का विरोध”
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने कहा “सरकार मनरेगा के बजट में कटौती और नियमों में बदलाव कर मजदूरों से उनके काम का कानूनी अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है. यदि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाली इस योजना से छेड़छाड़ बंद नहीं हुई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी.”

“इंदौर महापौर को पद से हटाने की मांग”
इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक राजनारायण सिंह ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “इतनी बड़ी लापरवाही के बाद भी अब तक इंदौर महापौर को पद से नहीं हटाया गया है. प्रशासन की अनदेखी मासूमों की जान ले रही है और सरकार मौन है.” कांग्रेस नेताओं ने कहा “इंदौर जैसे बड़े शहर में दूषित पानी के कारण लोगों की मौत होना प्रशासनिक विफलता का बड़ा उदाहरण है।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में बदलाव कर काम के कानूनी अधिकार को समाप्त करना, इंदौर के भागीरथपूरा में जहरीले पानी से हुई मौतों ,प्रदेश में पानी गुणवत्ता को लेकर व्यापक स्तर पर विरोध कर प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलताओं पर कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणजनों ने खूब कौसा।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक राजनारायण सिंह , जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह,सुरेश पवार खालवा, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल जाधव,पूनासा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पवार,मुंदी ब्लॉक अध्यक्ष हौसिलाल यादव,ओंकारेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष नादान सिह सोलंकी, राम अजमेरा,भारत सिह पटेल,महेश मालाकार, तुलसीराम साद,मितेश देसाई,पूनम चौहान,पन्नालाल राठौड,विशाल कारोले,सन्तोष जमरे,मनोज खरजे,रामसिंह पटेल,प्रेमलाल कलम,नवीन यादव,प्रेम उइके,प्रदेश सचिव इम्तियाज खान,सोनू बोरकरे,राजू मण्डलोई सहित कांग्रेसजन एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!