ताज़ा ख़बरें

जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 74 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 74 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
अवैध शराब प्रकरण मे 03 आरोपियों सहित सट्टा एक्ट के प्रकरण मे 01 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही
17 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 15 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 14.01.2026 को कुल 09 गिरफ़्तारी, 05 स्थाई, 32 जमानती वारंट 67 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 14.01.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना पिपलोद के आरोपी सुनिल पिता बाबूलाल जाति कोरकू उम्र 38 साल निवासी ग्राम राजनी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 600/-रुपये की जप्त की गई। थाना मूंदी के आरोपी सतीश पिता मांगीलाल प्रधान उम्र 42वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 मूंदी सतीश के कब्जे से करीबन 8 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती करीबन 640/-रूपये की जप्त की गई। आरोपी राजपाल पिता नर्मदाशंकर ततपाल उम्र 24 साल नि. बोरानी राजपाल के कब्जे से करीबन कच्ची हाथ भट्टी महुआ मदिरा शराब कुल 9 लीटर कीमती 720 रूपये जप्त की गई। उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक आयोजित सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” थीम पर “राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह जनवरी 2026 में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 14.01.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 74 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 29600 /-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
दिनांक 14.01.2026 को थाना मांधाता के आरोपी महेन्द्र पिता रामदास अग्रवाल जाति बनिया उम्र 55 साल नि. बड चौक मैन बाजार ओंकारेश्वर को सट्टा लिखते पकडा व उसके कब्जे से 750 रू नगद एवं 08 नग सट्टा अंक लिखी पर्ची, एक लीड पेन एक कार्बन का टुकडा जप्त किया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 14.01.2026 को 17 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 07 प्रकरणों मे 09 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 08 प्रकरणों में 08 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 08 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!