
बोल बम श्रावण मास में हर कोई शिव भक्ति में है लीन
खेल खिलाड़ियों ने निकाली डाक कावड़ यात्रा, तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर से खंडवा महादेवगढ़ 3 घंटे 12 मिनट में पहुंचे।
खंडवा जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में आयोजित हुई डाक कावड़ यात्रा, बड़ी संख्या में खिलाड़ी हुए शामिल।
खंडवा। श्रावण मास मे शिवालय सजे हुए हैं, हर कोई शिव भक्ति में लीन हें। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग भी प्रातः काल भोले बाबा को जल चढाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि श्रावण के इस मास मे भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए कावड़ यात्रा का काफी महत्व है पूरे देश के साथ हमारे जिले में भी कई स्थानों पर कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। दादाजी की नगरी खंडवा में पहली बार खंडवा जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में डाक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा में जिले के विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने ओंकारेश्वर से कावड़ में नर्मदा जल लेकर खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर तक की यात्रा पूरी की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि भोले बाबा के आशीर्वाद से
डाक कावड़ यात्रा मात्र 3 घंटे 12 मिनट में तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर से खंडवा महादेवगढ़ मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। खंडवा महादेवगढ़ मंदिर पहुंचने पर महादेव गार्डन मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल की उपस्थिति में सभी खिलाड़ियों ने मां नर्मदा के जल से महादेवगढ़ भोलेनाथ का जल से अभिषेक कर पूजा अर्चना कर नमन किया। कावड़ यात्रा अध्यक्ष संदीप सोलंकी तथा यात्रा समन्वयक उमेश खाड़े ने बताया कि पहली बार कावड़ यात्रा का आयोजन सफल रहा और सभी खिलाड़ियों को भोले बाबा से शक्ति प्राप्त हुई। आयोजित कावड़ यात्रा में संदेश अग्निहोत्री, कपिल महानूर, नवनीत खराट, मोहित पटेल, सखाराम चौहान, गणेश पखाले, तिलक मौसा, गणेश पटेल, संदीप करोड़ी, सचिन राजपूत, उज्ज्वल, परमेश्वर पटेल, लक्की चौहान, मुन्ना बिंदोले, रामशंकर, नारायण पटेल, विशाल तंवर, ओमप्रकाश गोरे, रणवीर सिंह धारवे, सौम्य फूलमाली, नेपाल चौहान, शिव पटेल, पवन, अंजलेश यादव, पवन योगी, दुर्गेश चौहान, रुद्र प्रताप सिंह, सागर खड़वसे, चरण सिंह, अजय प्यारे, अनिल पारलके और सिद्धार्थ माली सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।
यात्रा के दौरान खिलाड़ियों ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ अपनी आस्था और खेल भावना का परिचय दिया।













