
यातायात पुलिस द्वारा न्यू बस स्टैन्ड पर बस चालकों, ऑटो चालकों एवं
ई-रिक्शा चालकों का कराया नेत्र परीक्षण

न्यू बस स्टेण्ड एवं सांदीपनी स्कूल में नुक्कड नाटक के माध्यम से स्कूली बच्चों व आमजन को यातायात के प्रति किया जागरूक
खंडवा, 15 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशानुसार दिनांक 15.01.2026 को यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिले में 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चल रहे यातायात जागरुकता अभियान के अंतर्गत न्यू बस स्टैंड पर नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेंद्र सिंह परिहार, सहायक सब-इंस्पेक्टर विश्वास वानखेडे, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद कुमार ओंकार, सहायक प्रहलाद तिरोले और चिकित्सा दल ने भाग लिया। स्कूल बसों, ऑटो ई-रिक्शा और सार्वजनिक परिवहन बसों के दिनांक 14.01.26 को कुल 110 वाहन चालको के नेत्र परीक्षण करवाया गया। दिनांक 15.01.26 को न्यू बस स्टैंड में नेत्र परीक्षण में 168 वाहन चालकों की आंखो की जांच कराई गई। अब तक कुल 278 चालको की आंखो की जांच की जा चुकी है, अभियान में जांच के दौरान 27 ड्राइवरों में मामूली दृष्टि दोष पाए गए, जिन्हें चश्मा लगवाने की सलाह दी गई, यातायात पुलिस का प्रयास है कि वाहन चालक सुरक्षित दृष्टि से वाहन चलाए ताकि उनकी प्रतिक्रिया क्षमता बेहतर हो और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाए।
दिनांक 16.01.26 को इन्दिरा चौक बस स्टैंड पर निःशुल्क नेत्र सिविर परीक्षण का आयोजन किया जावेगा चालकों से निवेदन है कि समय पर उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ उठाएँ।
इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस एवं स्थानिय कलाकार द्वारा न्यू बस स्टैंड एवं सांदीपनी स्कूल में नुक्कड नाटक के माध्यम से संदीप पवार, हिमांशु गीते, विजेन्द्र शिंदे, सोहिल जोशी एवं अर्चना वर्मा की टीम ने जागरुकता अभियान चलाया जिसमे लगभग 85 आमजनों एवं सांदीपनी स्कूल में 70 स्कूली बच्चो व शिक्षको को यातायात नियमो के प्रति जागरुक किया गया| नाटक के माध्यम से आमजन एवं स्कूली बच्चो को वाहन चलाते समय हेलमेट सीटवेल्ट धारण करने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठने, शराब पीकर वाहन न चलाने एवं तेजगति से वाहन न चलाने की समझाइस दी गई।
जागरुकता के साथ-साथ थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेंद्र सिंह परिहार, सहायक उप-निरीक्षक विश्वास वानखेडे, सहायक उप-निरीक्षक रामेश्वर कसाना, सहायक उप-निरीक्षक गजेंद्र सिंह पवार और यातायात टीम के द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वाले 58 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान किया गया और ₹31,000 का जुर्माना वसूला गया, जिसमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और अन्य धाराओं में चालान शामिल थे। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में समझाया गया। इस प्रकार अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करके आम जनता में सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा का संदेश भी दिया गया।










