ताज़ा ख़बरें

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से रामेश्वर कुंड तक निकली कावड़ यात्रा, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे हुए शामिल

खास खबर

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से रामेश्वर कुंड तक निकली कावड़ यात्रा, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे हुए शामिल
खण्डवा// खंडवा विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश तनवे शिव भक्ति में डूबे नजर आए बेडेकर कॉलोनी, आनंद नगर में स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से प्राचीन रामेश्वर कुंड तक भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रवासियों ने बोल बम हर हर महादेव के घोष के साथ जयकारे लगाते हुए महादेव को जल अर्पित किया।
इस अवसर पर तनवे ने नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।
कावड़ यात्रा प्राचीन रामेश्वर कुंड पहुंची, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान संदेश गुप्ता , अरुण श्रीमाली, वंदना श्रीमाली, सत्यवती श्रीवास्तव, मुन्नालाल शर्मा, दुर्गेश चौरे,अनूप दुबे,रोहित ऐन्यास, के. के. उपाध्याय, प्रमिला बडोदिया तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!