ताज़ा ख़बरें

*श्री श्वेतांबर जैन सोशल ग्रुप की नवीन कार्यकारिणी का गठन*

खास खबर

*श्री श्वेतांबर जैन सोशल ग्रुप की नवीन कार्यकारिणी का गठन*

*सेजल योगेश मेहता अध्यक्ष,राजेश मेहता सचिव नियुक्त*

खण्डवा//श्री श्वेतांबर जैन सोशल ग्रुप, खंडवा की नवीन कार्यकारिणी का गठन वर्तमान अध्यक्ष एवं निमाड़ रीजन की अध्यक्षा श्रीमती स्वाति नितिन कोचर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। श्वेतांबर जैन समाज के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि
इस अवसर पर सर्वसम्मति से श्रीमती सेजल योगेश मेहता को अध्यक्ष, श्री राजेश मेहता सचिव, श्री राजेंद्र घिया को कोषाध्यक्ष, श्रीमती मेघा सुमित सांड को उपाध्यक्ष तथा श्रीमती सुनीता राकेश बम को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।
उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!