*सिंधी कॉलोनी में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न*
खंडवा।सिंधी बस्ती टैगोर वार्ड में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ।श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी में विगत रात्रि आयोजन रखा गया था।हिन्दू सम्मेलन समिति सदस्यों ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू एकता,समाज के सभी जातियों, वर्गों, युवाओं, छात्रों और उद्यमियों को करीब लाकर एकजुट करना,
सामाजिक समरसता,समाज में भेदभाव मिटाकर सभी को साथ लाना, पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करना,नेतृत्व विकास राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए सक्षम नेतृत्व तैयार करना,सांस्कृतिक चेतना हिंदुत्व की संस्कृति और पहचान को मजबूत करना और युवाओं में राष्ट्र भाव जगाना,
पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन (परिवार जागरण), पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्यों के प्रति सकारात्मक बदलाव लाना, आत्मनिर्भरता स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना आदि हैं।
सदस्यों ने बताया कि वक्ताओं ने कहा कि आम नागरिक का कर्तव्य है कि समाज को अपने दायित्वों और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते रहें।इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए और समापन पर भोजन प्रसादी रखी गई।सिंधी समाज के हजारों सनातनी भाई बहनों ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम की आयोजक हिन्दू सम्मेलन समिति टैगोर बस्ती खंडवा थी और
मुख वक्ता के रूप में संघ प्रचारक विजेंद्र जी गोठी द्वारा संबोधन किया गया।आभार बलराम गिदवानी ने व्यक्त किया।









