ताज़ा ख़बरें

*रणवीर सिंघ चावला डॉक्टर उपाधि से सम्मानित*

खास खबर

*रणवीर सिंघ चावला डॉक्टर उपाधि से सम्मानित*
खण्डवा।लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लायंस क्लब, किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच, सिक्ख समाज व विभिन्न सेवाभावी संस्थाओं के माध्यम से सेवारत रणवीर सिंघ चावला को मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका द्वारा बिजनेस मैनेजमेंट एंड सोशल वर्क की डॉक्टर उपाधि से सम्मानित किया गया ।सुनील जैन व नारायण बाहेती ने बताया कि यह महत्वपूर्ण सम्मान दिल्ली में यूनिवर्सिटी चांसलर, वाईस चांसलर, व रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र से मारीशस के पूर्व रक्षा मंत्री व विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।डॉक्टर उपाधि से सम्मानित होने पर नारायण बाहेती, सुनील जैन, राजीव मालवीय, गुरमीत सिंघ उबेजा,अणिमा उबेजा,प्रेरणा दुबे,आशीष चटकेले, सुनील सकरगाये,राजीव शर्मा,घनश्याम वाधवा, हरजीत सिंघ खरबंदा, गुरजीत सिंघ चावला, आशा उपाध्याय, रजनी शर्मा,अनिल बाहेती ,संजय गंगराड़े,पवन दीक्षित, अविनाश शुक्ला एवं लायन्स,किशोर प्रेरणा मंच व समाजसेवियों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!