
बड़ोद 14 जनवरी में मकर संक्रांति पर पतंगों से सजा आसमान, जैन सोशल ग्रुप ने सेवा और सौहार्द का दिया संदेश
अगर जिले के बड़ोद नगर में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर सुबह से ही नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पतंगबाजी का दौर शुरू हो गया। आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगों ने पूरे नगर को उत्सवमय बना दिया। बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों ने छतों पर एकत्र होकर पतंग उड़ाने का आनंद लिया, वहीं मोहल्लों में खुशी और उल्लास का वातावरण बना रहा।
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जैन सोशल ग्रुप बड़ोद द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक भावना के साथ सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। ग्रुप के सदस्यों ने नगर स्थित गौशालाओं एवं सार्वजनिक स्थलों पर गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर जीव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर पशु प्रेम एवं करुणा भाव को अपनाने की अपील भी की गई।
इसके साथ ही जैन सोशल ग्रुप द्वारा आमजन के लिए स्वल्पाहार वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सहभागिता की। स्वल्पाहार में पारंपरिक व्यंजन वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान ग्रुप सदस्यों ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, दान और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।
कार्यक्रम में जैन सोशल ग्रुप के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं समाजजन उपस्थित रहे। नगरवासियों ने इस सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच एवं एकता को मजबूत करते हैं। मकर संक्रांति के इस पावन अवसर पर बड़ोद नगर में धर्म, संस्कृति और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला।
*भंडारे का आयोजन*
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप बड़ोद के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भंडारे का आयोजन
किया गया जिस्म की लगभग 1150 लोगों ने स्वल्पाहार का लाभ लिया आज के इस कार्यक्रम के अवसर पर ग्रुप के सभी पदाधिकारी, सदस्य, समाज जन ने अपना तन मन धन से सहयोग प्रदान कर इस विशाल कार्यक्रम को सफल बनाया मकर संक्रांति के पूर्व भी ग्रुप के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जच्चा बच्चा वार्ड में कंबल के साथ गजक बिस्किट का वितरण स्टाफ के साथ सभी मरीजों को किया गया जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप बड़ोद द्वारा मानव सेवा गो सेवा के कार्य हमेशा किए जाते है जिसमें सभी सदस्य अपना तन मन धन से हमेशा सहयोग प्रदान करते हैं












