ताज़ा ख़बरें

वर्ष 2025 में कुल 787 अपहर्त बालक/बालिका एवं गुम महिला/पुरूष को किया गया दस्तयाब

खास खबर

वर्ष 2025 में कुल 787 अपहर्त बालक/बालिका एवं गुम महिला/पुरूष को किया गया दस्तयाब
खंडवा, 09 जनवरी 2026
दिनांक 01.01.2025 से 31.12.2025 तक श्री मनोज कुमार राय पुलिस अधीक्षक जिला खंडवा के मार्गदर्शन तथा श्री राजेश रघुवंशी अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला खंडवा एवं श्री महेन्द्र तारनेकर अति पुलिस अधीक्षक शहर जिला खंडवा के नेतृत्व में जिला पुलिस बल खंडवा द्वारा नाबालिक बालक/बालिकाओं तथा गुमशुदा महिला/पुरूष की खोज एवं दस्तयाबी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

इस अवधि में पुलिस द्वारा सतत प्रयासों, आधुनिक तकनीकी साधनों के उपयोग तथा नागरिकों के सहयोग से कुल 787 नाबालिक बालक/बालिकाओं तथा गुमशुदा महिला/पुरूष को सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया गया। इनमें 228 बालिकाएँ एवं 22 बालक सम्मिलित हैं, जिनकी कुल संख्या 250 है। इसी प्रकार 411 महिलाएँ एवं 126 पुरुष दस्तयाब किए गए, जिनकी कुल संख्या 537 है। इस प्रकार वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल ने कुल 787 गुमशुदा व्यक्तियों को उनके परिजनों तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त की।

गुमशुदा व्यक्तियों की खोज में पुलिस अधीक्षक जिला खंडवा के मार्गदर्शन तथा अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/शहर जिला खंडवा के नेतृत्व खंडवा समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों ने विशेष अभियान चलाए। साइबर सेल, सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तथा स्थानीय नागरिकों से प्राप्त सूचनाओं का उपयोग कर त्वरित कार्यवाही की गई।

इस उपलब्धि से प्रभावित परिवारों को राहत मिली है और समाज में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है। जिला पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी गुमशुदगी की सूचना तत्काल निकटतम थाने में दें तथा पुलिस की हेल्पलाइन एवं ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग करें, ताकि शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!