
मदिरा के अवैध संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही जारी
—
खण्डवा#कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में आबकारी विभाग के दल ने बुधवार को ग्राम काकोड़िया में दबिश की कार्यवाही की। इस कार्यवाही में कुल 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 60 किलोग्राम महुआ लहान एवं 40 लीटर लिमड़ी जप्त की गई। महुआ लहान एवं लिमड़ी को विधिवत मौके पर नष्ट किया गया। कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 6 प्रकरण कायम किए गए। जिला आबकारी अधिकारी श्री विकास मंडलोई ने बताया कि जप्त मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 46,500 रूपये है।









