
*प्राध्यापक नितिन कुशवाह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लालू यादव बने विद्यार्थी परिषद के प्रदेश एसएफएस सह संयोजक*
खण्डवा//
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का 58 वा प्रांत अधिवेशन रतलाम में 28 से 30 दिसंबर 2025 को संपन्न हुआ जिसमें विद्यार्थी परिषद के ध्येय वाक्य ज्ञान ,शील, एकता को सार्थकता देने हेतु खंडवा जिले के 28 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की ,जिसमें उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विशेष अतिथि के रूप में अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह सोलंकी उपस्थित रहे इस अधिवेशन में शामिल विद्यार्थी कार्यकर्ता और शिक्षाविदों ने संयुक्त रूप से शिक्षा, समाज, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण जैसे विषय पर गहन मंथन किया और तदनुसार प्राप्त सामाजिक और शैक्षिक विषयों पर चर्चा कर प्रस्तावो को पारित किया, जिसमें मुख्यतः दो विषय पर विचारात्मक परिचर्चा हुई जो की “शिक्षा की भारतीय संकल्पना और वर्तमान परिदृश्य”एवं वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर “वंदे मातरम राष्ट्रभक्ति की अमर पुकार”विषय थे साथ ही साथ AI CHAT GPT,भारत का स्वबोध,संविधान परिचय जैसे वर्तमान सामाजिक विषयों पर संयुक्त रूप में समानांतर सत्र आयोजित किए गए ! इसके तत्पश्चात समापन सत्र में मालवा प्रांत की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें खंडवा जिले के कार्यकर्ताओं को भी नवीन जिम्मेदारी मिली जिसमें प्रो. नितिन कुशवाह को प्रदेश उपाध्यक्ष, लालू यादव को विद्यार्थी परिषद की गतिविधि स्टूडेंट्स फॉर सेवा (SFS) प्रदेश सह प्रमुख, प्रो. जयेश वैष्णव, दीपांशु पटेल,पृथ्वीराज राजपूत एवं बहन कृष्णा शिंदे को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया गया |नवीन जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया गया।












