ताज़ा ख़बरें

हायर सेकेंड्री स्कूल अहमदपुर में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

खास खबर

हायर सेकेंड्री स्कूल अहमदपुर में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

खण्डवा//राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश अनुसार “प्रोटेक्ट टुडे, सीक्योर टुमारो” अभियान के सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन में शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल अहमदपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य पर्यावरणीय विधिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कमज़ोर वर्ग के व्यक्तियों को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुये सशक्त बनाना है। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने स्कूली विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987, भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, पॉक्सो अधिनियम 2012, यातायात नियम, साईबर अपराध तथा पर्यावरणीय विधि के बारे में बताया। उन्होंने थाने में एफ आई आर करने की प्रक्रिया, पुलिस जांच प्रतिवेदन उपरांत न्यायालय में चलान पेश कर आगे की करवाई के बारे में भी जानकारी भी दी।
शिविर में पैरा लीगल वालेंटियर श्री गणेश कानडे ने निशुल्क विधिक सलाह सहायता योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यातायात नियमो, घरेलू हिंसा और निःशुल्क टोल फ्री नंबर पुलिस 112, सायबर हेल्प नंबर 1930 एवं विधिक सेवा के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी भी दी। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य श्री अनिल बरोले एवं पैरा लीगल वालेंटियर मनोज वर्मा सहित स्कूल के छात्र छात्रा भी उपस्थित थे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!