
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 26 में स्वच्छता गतिविधियों ने तेजी पकड़ी

खण्डवा// नगर निगम खंडवा द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2025_26 की तैयारियां तेज करते हुए आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत पटेल ने स्वच्छता आदेश जारी करते हुए निगम के अधिकारियो कर्मचारियो की ड्यूटी वार्ड जमादारो एवं स्वच्छता निरिक्षको के साथ समन्वय के साथ स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उपायुक्त श्री सचिन सिटोले ने बुधवारा वार्ड व झोन क्रमांक 2 का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिए, स्वच्छता की टीम दारा बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाया,शौचालय की सफाई की एवं जनजागृति हेतु कचरा प्रथककरण किया जाकर डोर टु डोर कचरा वाहनो मे दिए जाने की अपील की











