
राजस्थान में इंडो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन,रक्तमित्र शैलू मंडलोई हुए सम्मानित
खण्डवा//गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल,जन अधिकार सेना (हिंदुत्ववादी सामाजिक) संगठन और स्वाधीनता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में इंडो नेपाल अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया,
जय महाराणा रक्तदान समूह भारत खंडवा संस्था की महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती संगीता एकले ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में जलवायु परिवर्तन और उसके प्रभाव के बारे में विस्तृत विस्तार से चर्चा,रक्तदान की जागरूकता पर रक्तमित्र के द्वारा अपने विचार सभी के सामने रखकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम संयोजक पर्यावरणविद डॉ. नरेन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि देश भर से पधारे विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा अपने अपने संबोधन में विचार साझा किये। गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें स्काउटिंग, शिक्षा, खेलकूद, योग व्यायाम, पत्रकारिता, रक्तदान, पर्यावरण व मानव सेवा से संबंधित सोशल वर्किंग विषय पर डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन जयपुर स्थित श्री कृष्णनम् होटल के सभागार में आयोजित किया गया। उपास सभी महानुभावों को कॉन्फ्रेंस का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही 30 विशेष लोग़ जय महाराणा रक्तदान समूह भारत के संस्थापक/अध्यक्ष रक्तमित्र शैलू मंडलोई सहित जन अधिकार सेना और स्वाधीनता फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। रक्तमित्र शैलू मंडलोई के द्वारा स्वाधीनता फाउंडेशन के लिए स्मृति चिन्ह प्रशंसा पत्र लेकर आए और फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्यावरणविद डॉ. नरेन्द्र भूषण सिंह को भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विप्र कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, डॉ लाल बहादुर राणा नेपाल, बड़ी संख्या में गण मान्य जन उपस्थित रहे। साथ ही राजस्थान राज्य के अन्य जिलों की संस्थाओं ने भी आमंत्रित कर जैसे सरिता जनसेवा समिति ,कनिष्का फाउंडेशन ,लाइफ सेवर ,अर्चना फाउंडेशन अलवर ,चित्तौड़गढ़ की संस्थाओं ने भी अपने जिले में कार्यक्रम कर किया सम्मानित
इस उपलब्धि पर संस्था के सचिव कोच मनीष भैंसारे,संचालक रक्तमित्र शुभम सिंह गौड़,एवं संस्था के अन्य सदस्यों सहित,हरदा,इंदौर,खरगोन,की संस्थाओं के संचालकों ने भी बधाई शुभकामनाएं प्रदान की









