ताज़ा ख़बरें

बहु मंडल ने विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया

खास खबर

हर महिला का स्वस्थ रहना केवल उसका व्यक्तिगत अधिकार ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज की सामूहिक ज़िम्मेदारी है।
आज सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। हर वर्ष इस बीमारी के कारण 1.25 लाख से अधिक महिलाओं की असमय मृत्यु हो जाती है, और यह अत्यंत चिंताजनक तथ्य है कि विश्व के कुल मामलों का लगभग एक-चौथाई हिस्सा भारत में ही पाया जाता है।
परंतु आशा की किरण यह है कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव है। समय रहते सही जानकारी, जागरूकता और वैक्सीनेशन के माध्यम से इस खतरे को काफी हद तक रोका जा सकता है।
इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए बहु मंडल ने महिलाओं को जागरूक करने हेतु 27 दिसंबर को एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया, जिसमें खंडवा की प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति गुर्जर एवं डॉ रौनक गर्ग ने उपस्थित रहकर सर्वाइकल कैंसर से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को सरल एवं सहज भाषा में समझाया। दोनों डॉक्टर्स ने महिलाओं को सर्वाइकल वैक्सीन के दो टीके लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए इन्हें दो टीके जिंदगी के बताया साथ ही 45 वर्ष की आयु के बाद पेप टेस्ट और hpv डीएनए टेस्ट हर तीन माह में करवाने की आवश्यकता समझाई।
आने वाले समय में अग्रवाल बहु मंडल द्वारा सब्सिडाइज्ड वैक्सीनेशन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही कैंसर के प्राथमिक लक्षण बता कर समय पर स्क्रीनिंग को बचाव में महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम को रोचक बनाते हुए डॉक्टर रौनक गर्ग ने उपस्थित महिलाओं से प्रश्न पूछे जिनका सही उत्तर देने पर पुरुस्कार भी दिए गए । साथ ही श्रोताओं ने भी अपनी जिज्ञासा के प्रश्न पूछे जिनके उत्तर डॉक्टर द्वय ने विस्तार से दिए । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने अग्रकुल प्रवर्तक महाराज अग्रसेनजी के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में प्रगति मंडल की अध्यक्ष निहारिका बंसल एवं आशा गुप्ता , अग्रवाल बहु मंडल की अध्यक्ष रानी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन सचिव अलका अग्रवाल ने किया आभार उपाध्यक्ष नीलू अग्रवाल ने व्यक्त किया।
अग्रवाल बहु मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी समय मे अग्रवाल बहु मंडल द्वारा रियायती दरों पर सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीन लगाने हेतु कैम्प लगाया जावेगा।
अग्रवाल बहु मंडल की कोषाध्यक्ष स्मिता अग्रवाल ने बताया आगामी 8 जनवरी को अग्रवाल धर्मशाला में संक्रांति कार्निवल आयोजित किया जाएगा ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!