ताज़ा ख़बरें

सुरजकुंड स्कूल में अटल स्मृति पर्व अंतर्गत संपन्न हुई रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता।

खास खबर

सुरजकुंड स्कूल में अटल स्मृति पर्व अंतर्गत संपन्न हुई रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता।

खंडवा । भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे भारत देश में “अटल स्मृति पर्व”का आयोजन बहुत उत्साह के साथ किया जा रहा है। भाजपा संगठन द्वारा अटल जी के शताब्दी वर्ष में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान पोधारोपण, सांस्कृतीक कार्यक्रम, गोश्ठीयां अलग-अलग प्रकार की प्रतियोगिताए आयोजित की जा रही है। शनिवार को खंडवा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर , जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम जिला संयोजक सुधांशु जैन, , जिला सह संयोजक तपन डोंगरे, कार्यक्रम प्रभारी डॉ पिंकी राठौर, सह प्रभारी मीना गिरी,प्राचार्य संजय निभोंरकर के सहयोग से
रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पी.एम EFA कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजकुंड में आयोजित किया गया।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया विद्यालय की बालिकाओं ने प्रतियोगिता में बहुत ही उत्साह के साथ देश के महान विभूतियों पर आधारित रंगोली और चित्र बनायें ।प्रतियोगिता की
निर्णायक सुदीपा पाराशर,विनिशा मोटवानी रहीं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक ‌कंचन मुकेश तन्वे , विशेष अतिथि महापौर अमृता अमर यादव ,महामंत्री धर्मेंद्र बजाज,पूर्व जिला अध्यक्ष सेवा दास पटेल,हरीश कोटवाले ने स्मृति चिन्ह,एवं उपहार देकर प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया कार्यक्रम का का संचालन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष डॉ पिंकी राठौर ने किया कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्मानित सदस्य महिला मोर्चा उपाध्यक्ष चारू मंगल यादव,जिला मंत्री एवं पार्षद रोशनी गोलकर ,पार्षद संतोष सारवान दिनेश पालीवाल , प्रवक्ता सुनील जैन गणेश गुरबानी , पूर्व पार्षद संदेश गुप्ता,पार्षदवेदप्रकाश मालाकार,जिला मंत्री प्राची टूटेजा,जय श्री ठाकुर,छै गांव महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवकन्या सिसौदिया, उमा नीलकंठ ,मंगला तिवारी , विधालय शिक्षिका किरन पंचोलिया,सीमा माली, मोना तिवारी,सहायिका गोविल चित्तौडे, द्रोपदी मार्को,एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।रंगोली प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार आयुषी,नंदनी,शिवानी ,सेकंड आंचल मंडलोई,,
सोनाली खुशी,तीसरा पुरस्कार रीना,रिंकू,चित्रकला प्रतियोगिता में
प्रथम पुरस्कार शानु जाटव,सेकंड पुरूस्कार रितिका,तीसरा पुरस्कार कीर्ति यादव को मिला। संचालन‌ कार्यक्रम प्रभारी पिंकी राठौर ने किया
आभार संतोष सारवान ने व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!