उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती मनाई गई:मनोज वर्मा सीतापुर

अमित पाण्डेय संवाददाता बस्ती
भारतीय अटल सेवा संगठन सीतापुर के पदाधिकारियों द्वारा माननीय पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में कार-बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों की सख्या में लोग उपस्थित रहे सभी पदाधिकारियो ने जय जय श्री राम, भारत माता की जय, श्रदेय अटल बिहारी बाजपेई जिन्दाबाद के नारे लगाए। लालबाग चौराहा अटल चौक पर जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा द्वारा श्री अटल जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनोज मनोज वर्मा, जिला प्रभारी संजीव शुक्ला सीतापुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, नवीन सिंह, डा. गुरनाम सिंह, अनुपम, आदर्श, नितिन, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित कुमार, त्रिभुवन, राम किशोर, रजीत, सूर्याश, नवीन, राम रतन चौधरी, अमित, राम सिंह, चेतन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!