ताज़ा ख़बरें

*सद्भावना मंच ने मो रफी के जन्मदिन पर दी गीतांजलि*

खास खबर

*सद्भावना मंच ने मो रफी के जन्मदिन पर दी गीतांजलि*

खंडवा।सद्भावना मंच ने सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक मो रफी के जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके गीत गुनगुनाकर गीतांजलि दी।
सद्भावना मंच सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि इस अवसर पर संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि पार्श्व गायक रफी साहब के गीत अजर अमर थे।उनके गीतों से अनेक फिल्में सुपर हिट हुई।उनके कालजयी गीत फिल्म इंडस्ट्री का दिशा निर्देशन करते रहेंगे।माली कुआं स्थित कार्यालय पर संपन्न इस आयोजन में सदस्यों द्वारा कराओके पर रफी साहब के गीत प्रस्तुत किए गए।सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन,आनंद तोमर,ओम पिल्ले,डॉ जगदीश चंद्र चौरे,डॉ एम एम कुरैशी,देवेंद्र जैन,सुरेन्द्र गीते,के बी मनसारे,अनूप शर्मा,संतोष सोनी,धीरज नेगी,राजेश खांडे,त्रिलोक चौधरी,कमल नागपाल,रजत सोहनी,योगेश गुजराती, कैलाश शर्मा,दिलीप गंगराड़े,अंजुम भाई,अजय मंडलोई, राधेश्याम शाक्य,एम एम कुरैशी,अर्जुन बुंदेला,रजत सोहनी,सतीश मुदीराज, सराफ जी,अनूप शर्मा,मुरली कोडवानी,सुभाष मीणा,कैलाश पटेल,आकांक्षा सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!