
*भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती शताब्दी वर्ष पर सुशासन दिवस, खंडवा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन*
सुबह 7.30 बजे से महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व एवं नगर निगम के समन्वय से आयोजित हुआ स्वच्छता अभियान
खण्डवा//
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के शताब्दी वर्ष के अवसर पर खंडवा नगर में सुशासन दिवस श्रद्धा, सेवा और जनभागीदारी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घंटाघर, बॉम्बे बाजार क्षेत्र से नगर निगम कार्यालय तक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
स्वच्छता अभियान के दौरान नगर निगम द्वारा सभी सहभागियों को दस्ताने, झाड़ू एवं कचरा संग्रहण हेतु बोरियां प्रदान की गईं। इसके पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उत्साह एवं अनुशासन के साथ क्षेत्र की साफ-सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
*नागचून स्थित अटल प्रतिमा पर श्रद्धांजलि एवं अटल आर्ट गैलरी का अवलोकन*
स्वच्छता अभियान के उपरांत नागचून स्थित अटल प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इसके पश्चात अटल आर्ट गैलरी का अवलोकन कर अटल जी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र सेवा से जुड़े प्रसंगों को स्मरण किया गया।
*लालचौकी में ‘अटल पथ’ नामकरण का संदेश*
कार्यक्रम के अंतिम चरण में लालचौकी क्षेत्र में लालचौकी से अटल सरोवर तक के मार्ग पर दिशा-सूचक का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि यह मार्ग अब ‘अटल पथ’ के नाम से जाना जाएगा, जो सुशासन, विकास और राष्ट्रसेवा के आदर्शों का प्रतीक होगा।
*कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी*
इस अवसर पर सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव,विधायक श्रीमती कंचन तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, जिला अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रियांशु चौरे , MIC सदस्य श्री सोमनाथ काले, श्री विक्की भावरे, श्री राजेश यादव, श्री नितीश बजाज, श्री ओम सिलावट, श्री धर्मेंद्र पालीवाल, श्री साकीर, श्री राजेश तिवारी, श्री सुधांशु जैन, श्री आशीष राजपूत, श्री अरुण सिंह मुन्ना, श्री कपिल अंजाने, श्री भारत पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत तथा निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।












