कलेक्टर श्री गुप्ता ने जारी किए आदेश , प्रसूता के परिजनो से रुपए मांगने के आरोप में 2 नर्सिंग ऑफिसर के विरुद्ध हुई कार्यवाही
—
एक को निलंबित किया तथा एक अन्य नर्सिंग ऑफिसर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु मिशन संचालक को प्रस्ताव भेजा
—
खण्डवा//मीडिया में प्रसारित खबरों के माध्यम से संज्ञान में आया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा में ग्राम गोमुखधाना निवासी श्रीमती फूलवती पति संतोष काजले के प्रसव के पश्चात नर्सिंग ऑफिसर कुमारी वर्षा वैद्य व कुमारी राधा चौहान ने प्रसूता के परिजनो से रुपयों की मांग की। जिस पर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने नर्सिंग ऑफिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खालवा कु. वर्षा वैद्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुनासा निर्धारित किया गया है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी ।
इसके अलावा कलेक्टर श्री गुप्ता ने संविदा नर्सिंग ऑफिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खालवा कु. राधा चौहान के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के मिशन संचालक को प्रस्ताव भेजा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि कु. राधा चौहान को आगामी आदेश तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खालवा से हटाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किल्लौद में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया हे।
2,505 1 minute read









